Samastipur News: पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, आक्रशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

Saturday, Aug 12, 2023-11:44 AM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के महिसर बहियार गांव के पास शुक्रवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के पति एवं वरिष्ठ दलित नेता संतोष पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। 

आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के शिवाजीनगर काकर गांव निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के पति संतोष पासवान (45 वर्ष) रोसड़ा से शुकवार शाम अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी महिसर चौक में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर मिलते ही मृतक के समर्थक आक्रोशित हो गए और शव के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों की का पता लगाया जा रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static