कैमूर में बच्ची के साथ हैवानियत: डांस क्लास के बहाने ले गया दरिंदा...फिर किया दुष्कर्म

Saturday, Nov 22, 2025-05:21 PM (IST)

Kaimur Rape News: बिहार के कैमूर जिले से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां डांस क्लास के बहाने ले जाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।  वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को डांस क्लास के बहाने अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग लड़की ने आपबीत्ती परिजनों को बताई।

वहीं, इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static