बिहार के होमगार्ड जवानों को नववर्ष का तोहफा, पुलिसकर्मियों की तर्ज पर मिलेगा ग्रेड पे का लाभ

1/6/2021 4:26:47 PM

 

पटनाः बिहार सरकार ने नववर्ष में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवानों को पुलिसकर्मियों की तर्ज पर ग्रेड पे का तोहफा दिया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के सूत्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बताया कि गृह विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बिहार पुलिस की तर्ज पर गृह रक्षा वाहिनी के वैतनिक सिपाही, अधिनायक, एवं अधिनायक ग्रेड एक को पीबी-1 जोड़ ग्रेड पे 2000 तथा पीबी ग्रेड पे 2400 और पीबी -1 ग्रेड पे 2800 देने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड के वैतनिक सिपाही, अधिनायक को ग्रेड पे का लाभ 21 जनवरी 2010 से प्रभावी माना जाएगा।

वहीं आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय में शामिल बाल हृदय योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत वैसे बच्चे जिनके जन्म के साथ हृदय में छेद होगा उनके इलाज का खर्च सरकार व्यय करेगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में स्क्रीनिंग करा कर ऐसे बच्चों की पहचान करवाई जाएगी। इसके बाद संबंधित बच्चों का इलाज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) और गुजरात के बड़े हृदय रोग अस्पताल में होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static