"लोकसभा चुनाव में बिहार में BJP को नहीं मिलेगी एक भी सीट", अखिलेश सिंह का बड़ा दावा

5/5/2024 5:26:54 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने इस बार बिहार में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। कांग्रेस दूसरे चरण की तीनों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल कर रही है। बाकी बची 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

"लोकतंत्र को खत्म कर रही भाजपा"
अखिलेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है यही कारण है कि बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीजेपी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एक लोकतांत्रिक तरीके से जीते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद किया जाता है यह क्या है। देश के लोकतंत्र में इस तरीके का काम पहले कभी नहीं होता था। आज जो किसी मुद्दे को उठा रहे हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जा रहा है। 

"नागपुर का संविधान लागू करने की कोशिश"
अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। इसका क्या मतलब है वह संविधान बदलना चाहती है और नागपुर का संविधान लागू करना चाहती है। अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा के इस धारा को देश के लोग सीरियस नहीं लेते हैं। वहीं अनंत सिंह को कोर्ट द्वारा पैरोल दिए जाने पर अखिलेश सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को किस सरकार ने उनके घर में एक-47 रख के फंसाया था। यह मीडिया को देखना चाहिए। अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने अनंत सिंह को साजिश रच के जेल भेजने का काम किया था अब राजनीतिक फायदे के लिए उनको पैरोल दिलवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static