गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार, अचानक काल बनकर गिरी छत... दादी-पोते की दर्दनाक मौत, नालंदा में हुआ भयानक हादसा

Wednesday, Aug 20, 2025-12:16 PM (IST)

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मकान का छज्जा गिरने से दादी-पोते की दबकर मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव की है। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आशीष कुमार और 80 वर्षीय फुलिया देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक बच्चे की मां ने बताया कि सभी लोग रात में गहरी नींद में सोए हुए थे। बच्चे अपने दादी के साथ सोए हुए थे। तभी अचानक छत नीचे गिर गई। एकदम तेज आवाज सुनकर वह नींद से जाग गई और देखा कि बच्चे और उनकी दादी मलबे में दबे हुए थे। वहीं हादसे की खबर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े आए और तीनों को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आशीष कुमार और उसकी दादी फुलिया देवी की मौत हो गई जबकि आशीष का छोटा भाई 12 वर्षीय निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static