GNS University के सेमिनार में बोले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर- ‘सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है’

Tuesday, Mar 12, 2024-02:48 PM (IST)

रोहतास: रोहतास के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। 'बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका' विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 15 देशों के 50 वक्ताओं ने शिरकत की। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि राज्यपाल ने गोवा को स्वतंत्र कराने की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनते ही आर्लेकर शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर लगातार कार्य कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static