जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च अभियान में महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार

7/13/2020 5:44:54 PM

जमुईः बिहार के उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) माओवादी की महिला कमांडर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेगनू ने बताया कि जमुई के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बांद्रा, सतपोखर, सिजुआ, हरला, बरतांड के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सीआरपीएफ, एसएसबी नक्सल ऑपरेशन सेल एवं जिला बल के सहयोग से उग्रवादियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान हरला गांव से महिला नक्सली कमांडर ममता हांसदा उर्फ मैना उर्फ झुमरी देवी को गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद पुलिस गिरफ्तार नक्सली ममता हांसदा से पूछताछ करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर के खिलाफ जमुई में करीब 10 मामलों के साथ लखीसराय और मुंगेर में मामले दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static