Dharmendra Death: निधन से पहले अभिनेता धर्मेंद्र का इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट वायरल, देखकर मायूस हो रहे फैंस

Monday, Nov 24, 2025-03:28 PM (IST)

Dharmendra Death: बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन (Dharmendra Death) हो गया है। 89 साल की उम्र में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र का निधन फिल्म और फैंस की दुनिया में शोक की लहर लेकर आया है। इसी बीच धर्मेंद्र का इंस्टा पर आखिरी पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र, जिन्हें प्यार से हीमैन कहा जाता था, सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोवर्स थे और उन्होंने अब तक 756 पोस्ट्स शेयर की थीं। फैंस उनकी हर पोस्ट को लाइक और कमेंट के जरिए पसंद करते थे। 

धर्मेंद्र की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 अक्टूबर 2025 को अपनी फिल्म “IKKIS (इक्कीस)” का ट्रेलर पोस्ट किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी। इसके अलावा, उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वे थ्री-व्हीलर रिक्शा में अपने साथियों के साथ नजर आए थे। 

फैंस के लिए यादें

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फार्म हाउस, जीवन के खुशहाल पल, शायरी और गाने जैसी कई यादें साझा की थीं। उनके पोस्ट्स में उनकी खुशमिजाज और जिंदादिल जीवनशैली साफ झलकती थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static