VIDEO: पिता के मौत के बाद मां की कब्र के बगल में दफनाया शव, मरने के बाद भी साथ रहने की थी तमन्ना

Thursday, Apr 13, 2023-05:59 PM (IST)

आराः रमजान के पाक महीने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रमजान मुसलमानों का सबसे खास त्योहार माना जाता है। इस त्योहार में नेकी करने की हिदायत दी जाती है, लेकिन भोजपुर जिले के गड़हनी में जमीन विवाद को लेकर शव 50 घंटों तक चिलचिलाती धूप में रहा। शव दफनाने को लेकर 50 घंटे तक विवाद हुआ। तब तक शव घर के पीछे पड़ी रही,  जिसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही शव को कब्र में दफनाया गया। शव को दफनाने के लिए बेटे को अपने चाचा से कई बार गुहार लगानी पड़ी थी। अंत में प्रशासन की मदद से संभव हो पाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static