नीतीश के मंत्री के बाद अब कांग्रेस विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में मचा हड़कंप

Tuesday, Jun 30, 2020-05:26 PM (IST)

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आने शुरू हो गए हैं। जहां पहले नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं अब कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद विधायक और उनके साथ रहने वाले तीन अन्य लोगों की जांच करवाई गई। वहीं कांग्रेस विधायक समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद विधायक ने खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी आ चुके हैं। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Related News

static