बिहार से दिल्ली जा रही Sikkim Mahananda Express के दो डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा- फतरी

Sunday, Sep 06, 2026-02:14 PM (IST)

पटना: बिहार के आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के दिल्ली जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब चार बजे हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।

पूर्वी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने कहा, ''यह घटना तड़के उस समय हुई जब ट्रेन आरा जंक्शन से रवाना ही हुई थी। ट्रेन की गति धीमी होने और हमारी अत्याधुनिक प्रणाली के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पटरी से उतरने की घटना चालक की चूक के कारण हुई, जिसने लाल सिग्नल को अनदेखा कर दिया। हालांकि, विस्तृत जांच से घटना के सही कारणों का पता चलेगा।'' सीपीआरओ ने बताया कि 'डाउन लाइन' हादसे से प्रभावित नहीं हुई और ट्रेन सुबह करीब साढ़े सात बजे आरा जंक्शन से गंतव्य के लिए रवाना हो गई। 

ये भी पढ़ें:- चोरों से बचाने का ये कैसा जुगाड़? छत पर पहुंची नई Scorpio, Video वायरल

बिहार के गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर मनोज यादव नाम के व्यक्ति ने अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी होने के डर से अपनी दो मंजिला मकान के ऊपर क्रेन की मदद से रखवा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर क्या जिस छत के ऊपर स्कॉर्पियो रख्री गई है। उस की क्षमता उस हिसाब से बनाई गई है। अगर मानक के हिसाब से नहीं बनाई गई है तो कभी भी कोई दुघर्टन हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static