पानी भरे गड्ढे में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Monday, Sep 14, 2026-03:54 PM (IST)
छपरा: बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महमदा गांव निवासी राजकिशोर राय का पुत्र आदर्श कुमार घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां मौजूद पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

