खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी 5 वर्षीय बच्ची, देर रात पानी में तैरता मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Monday, Oct 26, 2026-10:12 AM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भलूहीं गांव निवासी गोविन्द कुमार की पुत्री अभानी कुमारी (05) रविवार की देर शाम घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बच्ची के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static