बिहार में बड़ा हादसा: 20 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, मची चीख-पुकार; 2 लोग लापता

Thursday, Oct 29, 2026-11:27 AM (IST)

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात 20 लोगों को लेकर जा रही एक नौका नदी में पलट गई, हादसे में अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि दो लोग लापता हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के अनुसार, घटना जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा राजौली गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि नौका पर सवार किसान दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि गंगा की सहायक धाबी नदी में नौका पलट गई, उस पर सवार 20 लोगों में से 18 तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए जिनमें से चार स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लापता लोगों में एक महिला भी शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static