दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, बाजार में सामान खरीदने निकला था रोहित
Monday, Sep 07, 2026-03:43 PM (IST)
छपरा: बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खोरी पाकड़ गर्ग गांव निवासी रंजीत महतो का पुत्र रोहित कुमार महतो घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहे फिरोज अहमद ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिरोज अहमद घायल हो गया
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल मोटरसाइकिल सवार को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

