दर्दनाक सड़क हादसा: बस-कार की टक्कर में महिला की मौत, पति और बेटी गंभीर रूप से घायल

Thursday, Oct 15, 2026-04:52 PM (IST)

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में मैनाटांड़-बेतिया मुख्य पथ पर पुरैनिया मोड़ के समीप बस और कार की टक्कर में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और विवाहित बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मृतका की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा पटजीरवा गांव के शेखटोली निवासी मोहम्मद जहांगीर खान की पत्नी रवीना खातून के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार मरजद्वा के भेड़हिारी गांव में एक मैयत में शामिल होने और मिट्टी देने जा रहा था। इसी दौरान पुरैनिया मोड़ के समीप मैनाटांड़ से बेतिया जा रही शिवदानी बस और उनकी कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रवीना खातून की मौत हो गई, जबकि उनके पति और विवाहित बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को सिकटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया। बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static