नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: पिकअप और टेंपो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Saturday, Oct 03, 2026-05:28 PM (IST)

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में मोहनिया-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मठिया गांव के समीप शुक्रवार की रात भूसा लदे पिकअप और टेंपो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुर्घटना में टेंपो सवार बक्सर जिले के बासुदेवा, नावानगर निवासी श्रीभगवान बिंद (62) और हरेंद्र बिंद (40) की मौत हो गई। हादसे में मनजी चौधरी, सुनील प्रसाद, लखेंदर चौरसिया, कृष्णा देवी और किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दिनारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया। 

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static