भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Thursday, Oct 15, 2026-11:25 AM (IST)

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत हो गई, तथा उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि खुखनाहा पुनर्वास वार्ड संख्या 15 निवासी 61 वर्षीय ब्रह्मदेव शर्मा बुधवार देर शाम अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ मोटरसाइकिल से सुपौल आ रहे थे। इसी दौरान हरदी गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दुर्घटना में ब्रह्मदेव शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल सुमित्रा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static