गंगा समेत बिहार की नदियों का जलस्तर घटा, कई स्थानों पर अब भी खतरा कायम

Friday, Sep 11, 2026-12:10 PM (IST)

पटना: बिहार में पिछले कुछ दिनों से उफान पर चल रही गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में शुक्रवार सुबह राहत के संकेत मिले हैं। जल संसाधन विभाग के आज सुबह छह बजे के आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर पटना, मोकामा, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में घट रहा है, हालांकि कई स्थानों पर नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बिहार के निचले इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी है। विभाग के अनुसार, पटना के दीघा में गंगा का जलस्तर 51.08 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से 0.63 मीटर ऊपर है। गांधी घाट पर जलस्तर 49.83 मीटर रहा और यह खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.23 मीटर ऊपर है। दोनों स्थानों पर जलस्तर घट रहा है। हथीदह में गंगा 43.05 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.29 मीटर ऊपर है। 

यह भी पढ़ें- जीजा ने मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्त संग मिलकर शादीशुदा साली से किया रेप, जंगल में छोड़कर भागे आरोपी

मुंगेर में जलस्तर 39.74 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 0.41 मीटर ऊपर है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.54 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से 0.86 मीटर ऊपर है, जबकि कहलगांव में जलस्तर 32.75 मीटर रहा। विभाग के आंकड़ों में कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बताया गया है और नदी का रुख घटने का है। फरक्का में हालांकि गंगा का जलस्तर 23.85 मीटर दर्ज किया गया और यहां नदी बढ़ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static