प्रेम प्रसंग में युवक नहीं मिला तो पिता की पीट-पीटकर हत्या, सारण में वारदात से मचा हड़कंप

Wednesday, Sep 16, 2026-03:06 PM (IST)

छपरा: बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात प्रेम प्रसंग में लिप्त एक युवक की तलाश में उसके घर पहुंचे युवती के परिजनों ने युवक के नहीं मिलने पर उसके पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चनना गांव निवासी गौतम राउत (60) के पुत्र का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर से चले गये थे। मंगलवार देर रात युवती के परिजन युवक को खोजते हुए गौतम राउत के घर पहुंचे। युवक के नहीं मिलने पर उन्होंने गौतम राउत के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस सिलसिले में मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static