भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार; इलाके में सनसनी

Saturday, Oct 17, 2026-01:54 PM (IST)

मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह (60) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भतीजा रामसेवक सिंह है। 

भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान रामसेवक घर से पिस्टल निकालकर लाया और अपने चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से रामचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अनुमंडल अस्पताल, जयनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static