प्रशांत किशोर के ट्वीट पर BJP का वार- ममता बनर्जी से करोड़ों रूपए ले रहे हैं तो उनके पक्ष में बोलेंगे ही

12/22/2020 6:18:09 PM

 

पटनाः बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ट्वीट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से करोड़ों रूपए ले रहे हैं तो उनके पक्ष में तो बोलेंगे ही।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया था कि भाजपा बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। इस पर संजय जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर ममता बनर्जी से करोड़ों रूपए ले रहे हैं तो उनके पक्ष में बोलेंगे ही। साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग मीडिया के मैन्युपुलेट किए हुए लोग हैं। ये लोग वार्ड का चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा
बता दें कि प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि, 'मीडिया का एक वर्ग भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, वास्तव में भाजपा पश्चिम बंगाल में डबल डिजिट (दहाई आंकड़ा) के लिए भी संघर्ष करेगी। कृपया इस ट्वीट को सेव करके रखें और यदि भाजपा इससे बेहतर प्रदर्शन करती है तो मैं ये काम छोड़ दूंगा।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static