गोपालगंज: छेड़छाड़ का विरोध करना मां-बेटी को पड़ा भारी, मनचलों ने चाकू से गोदकर किया लहूलुहान
Thursday, Oct 02, 2025-10:50 AM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में छेड़छाड़ का विरोध करना लड़की और उसकी मां को भारी पड़ गया। मनचलों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा मोड़ के समीप की है। बताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी मेला देखने जा रही थी। तभी रास्ते में कुछ मनचलों ने बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। वहीं जब लड़की की मां ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों मां- बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गई। वहीं वारदात को अंजाम दे अपराधी मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तत्काल सदर अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल मां-बेटी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।