Bihar Weather Today: पहाड़ों की बर्फबारी का असर बिहार तक, बारिश–कोहरे से बढ़ेगी ठंड; कई जिलों में अलर्ट
Wednesday, Jan 28, 2026-11:47 PM (IST)
Bihar Weather Today: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही Snowfall का असर अब साफ तौर पर बिहार के मौसम पर दिखने लगा है। राज्य में एक बार फिर Cold Wave जैसे हालात बनने लगे हैं। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है।
चार जिलों में बारिश की संभावना, कई जगह बदला मौसम
- मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी चंपारण समेत चार जिलों में Rain Alert जारी किया गया है।
- पश्चिम चंपारण के बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई
- बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई
- सुपौल और समस्तीपुर में पूरे दिन बादल छाए रहे
बादलों और नमी के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है।
सुबह घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी
सुबह के समय Dense Fog ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत करीब 10 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर Low Visibility के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेषकर हाईवे और ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त आवाजाही प्रभावित रही।
29 जनवरी से कई जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने Fog Alert जारी करते हुए बताया कि 29 जनवरी से बिहार के कई हिस्सों में कोहरा और गहराने की संभावना है।
अलर्ट वाले जिलों में शामिल हैं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना और बेगूसराय। विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले 2 से 3 दिनों तक बनी रह सकती है।
दिन में मिलेगी थोड़ी राहत, सुबह-शाम ठंड बरकरार
हालांकि राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ Fog धीरे-धीरे छंट सकता है और धूप निकलने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन Morning & Night Cold का असर बना रहेगा।
पटना में बदला मौसम का मिजाज
राजधानी पटना में भी मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह हल्का कोहरा, दिन में धूप निकलने की संभावना। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 13.7°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि धूप के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे शाम और सुबह ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई।
पश्चिमी विक्षोभ बना मौसम बदलने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इस बदलाव की मुख्य वजह Western Disturbance है। उत्तर-पश्चिम भारत से सक्रिय यह सिस्टम नमी लेकर आ रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी,कुछ जिलों में बारिश, रात के तापमान में गिरावट असैा सुबह और शाम कोहरा ज्यादा। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

