Weather Alert: इस राज्य में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट! 16 मार्च तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

Saturday, Mar 14, 2026-12:03 PM (IST)

Weather Alert : बिहार के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य में झमाझम को लेकर चेतावनी जारी की है। वर्तमान में बिहार के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कैमूर 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

15 मार्च से करवट लेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च से राज्य के 24 जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ना शुरू हो जाएगा। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर सहित उत्तर बिहार के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने गरज-चमक के साथ वज्रपात  लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

16 मार्च को पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 16 मार्च पूरे बिहार में झमाझम बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। इस मौसमी बदलाव के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

जनजीवन और फसलों पर खतरा

अचानक होने वाली इस आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है। खेतों में तैयार रबी की फसलों के लिए यह स्थिति नुकसानदेह साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static