Bihar Weather : अगले 48 घंटे भारी! बिहार के इन जिलों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, तुरंत देखें ताजा वेदर रिपोर्ट

Tuesday, Mar 10, 2026-03:34 PM (IST)

Bihar Weather Update : बिहार में पछुआ हवाओं और स्थानीय मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ 'येलो अलर्ट'

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल,अररिया और किशनगंज में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही इन इलाकों में बादलों के गरजने के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

PunjabKesari

11 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज 

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वायुमंडल में नमी के प्रवेश के कारण यह अस्थिरता 11 मार्च की रात तक बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। हालांकि, 12 मार्च से आसमान साफ होने और मौसम के फिर से सामान्य होने के आसार हैं।

मौसम विभाग की विशेष सलाह

खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को हिदायत दी है कि मेघगर्जन या बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें। बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static