आ गई बिहार सरकार के मंत्रियों की लिस्ट! कई पुराने चेहरे होंगे रिपीट, यहां देखें संभावित नामों की सूची
Tuesday, Nov 18, 2025-01:25 PM (IST)
Bihar Minister List 2025: बिहार 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण (Bihar CM Oath Ceremony) होना है। इससे पहले जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) के बीच मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई। खबर है कि बिहार मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet 2025) में 5-6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। जहां जदयू पुराने चेहरों को बरकरार रखने की तैयारी में है, वहीं भाजपा कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। हालांकि, इसी बीच जदयू और भाजपा में सपीकर पद को लेकर पेंच फंस रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार BJP और JDU दोनों से 5–6 नए चेहरों के मंत्री बनने की संभावना है। एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) को 3 मंत्री पद मिलने की संभावना है तो वहीं जबकि HAM और RLM को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
JDU के संभावित मंत्रियों की सूची
पुराने चेहरे ( जो फिर शामिल हो सकते हैं)
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- सुनील कुमार
- श्रवण कुमार
- शीला मंडल
- लेसी सिंह
- रत्नेश सदा
- मदन सहनी
- जयंत राज
- उमेश सिंह कुशवाहा
- मोहम्मद जमा खान
- अशोक चौधरी
जदयू के नए संभावित चेहरे
- राहुल कुमार सिंह
- कलाधर प्रसाद मंडल
- सुधांशु शेखर
- पन्ना लाल सिंह पटेल
BJP के संभावित मंत्रियों की सूची
वे मंत्री जो दोहराए जा सकते हैं
- विजय कुमार सिन्हा
- सम्राट चौधरी
- मंगल पांडे
- प्रेम कुमार
- नीतीश मिश्रा
- रेनू देवी
- नीरज कुमार सिंह
- जिबेश कुमार
- हरि सहनी
- जनक राम
- सुरेंद्र मेहता
- केदार प्रसाद गुप्ता
- सुनील कुमार
- संतोष कुमार सिंह
- मोती लाल प्रसाद
नए संभावित चेहरे
- राणा रणधीर
- गायत्री देवी
- विजय कुमार खेमका
यह भी पढ़ें- इस बार बिहार में कितने मुस्लिम विधायक जीत कर पहुंचे विधानसभा, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को 202 सीटें मिलीं, जो 243 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में, इसने 206 सीटें जीती थीं। भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू ने 85 सीटें, लोजपा (रालोद) ने 19 सीटें, हम (एस) ने 5 सीटें और रालोद ने 4 सीटें जीतीं।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव नतीजों के बाद बेटे निशांत के साथ नीतीश कुमार की भावुक तस्वीर वायरल

