Bihar Election 2025: पहले चरण की इन सीटों पर 2020 में 1000 से भी कम था जीत का अंतर, देखिए लिस्ट

Wednesday, Nov 05, 2025-04:55 PM (IST)

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण के लिए गुरुवार को राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कई हाई-प्रोफाइल नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 14 नवंबर को पता चल जाएगा कि कौन-सा नेता चुनाव जीतेगा और किसको हार का सामना करने पड़ेगा। 

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो पहले चरण की कई ऐसी सीटें हैं जिनमें जीत का अंतर 1000 से भी कम का रहा। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी सीटें हैं-  
 

पहले चरण की इन सीटों पर 2020 में 1000 से भी कम था मार्जिन

 

जिला  निर्वाचन क्षेत्र पार्टी  परिणाम वोट अंतर
मुजफ्फरपुर कुढ़नी RJD जीते  78549 712
BJP हारे 77837
बेगूसराय बखरी CPI जीते  72177 777
BJP हारे 71400
बछवाड़ा BJP  जीते  54738 484
CPI हारे 54254
मटिहानी LJP जीते 61364 333
JDU हारे 61031
नालंदा बरबीघा JDU जीते 39878 113
Congress हारे 39765
हिलसा  JDU जीते 61848 12
RJD हारे 61836
गोपालगंज भोरे JDU जीते 74067 462
CPIML हारे 73605
खगड़िया परबत्ता JDU जीते 77226 951
RJD हारे
76275
जमुई चकाई  निर्दलीय जीते 45548 581
RJD हारे 44967

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static