Bihar Election 2025: PM Modi समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत, जारी हुआ शेड्यूल

Sunday, Oct 19, 2025-04:32 PM (IST)

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से 24 अक्टूबर को करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में बहुप्रतीक्षित चुनाव अभियान 24 अक्टूबर को समस्तीपुर से शुरू हो रहा है। 

समस्तीपुर के बाद पीएम मोदी बेगूसराय जाएंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर के बाद 29 अक्टूबर को उनका दुसरा दौर प्रस्तावित है। इस दौरे में प्रधानमंत्री के मुजपफरपुर के साथ छपरा जाने की संभावना है। उसके बाद नवंबर महीने में भी प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा 02 और 03 तथा 06 और 07 नवंबर को प्रस्तावित है। 

समस्तीपुर से चुनाव अभियान शुरू करने के कई मायने 
भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से चुनाव अभियान शुरू करने के कई मायने हैं। बिहार में जातीय लामबंदी के बीच अचानक सभी राजनीतिक दलों की निगाह अतिपिछड़े मतों पर बढ़ गई है। प्रदेश में अतिपिछड़े और पिछड़ों की राजनीति के पर्याय माने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की धरती से चुनाव अभियान का आगाज कर प्रधानमंत्री मोदी इस वर्ग को एक संदेश देना चाहते हैं। उनका सीधा निशाना महागठबंधन के ऊपर है। मोदी बताना चाहते हैं कि अपने आप को कर्पूरी ठाकुर का वारिस बताने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद और केंद्र में उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने ठाकुर की अनदेखी की। दूसरी तरफ राजग की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा। ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static