अश्विनी चौबे का लालू यादव पर हमला, कहा- यह लोग चाहते हैं कि इनकी सरकार बने लेकिन इनका स्थान जेल की चारदीवारी में...

3/5/2024 5:49:47 PM

बक्सर(संजय उपाध्याय): जैसे-जैसे 2024 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने लालू यादव के "मोदी हिंदू नहीं है" वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने तीनों युवराज- राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला है। 

दरअसल, लालू यादव ने पटना की रैली में कहा था कि मोदी हिंदू नहीं हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि हिंदू होने का गर्व हमको है और मोदी को है। उसका प्रमाण पत्र ऐसे भ्रष्ट लोग दे रहे हैं, जो बीमारी के नाम पर बेल पर हैं। यह लोग कभी भी जेल जा सकते हैं, इनको हिंदू के बारे में क्या पता। यह हिंदू के बारे में कहते हैं, इनको तो सिर्फ पत्नी-बेटे की चिंता है। यह लोग चाहते हैं कि उनकी पार्टी रहे और उनकी पार्टी की सरकार बने, यहीं उनकी चाह है और मोदी की चाह यह है कि पूरे भारत की जनता का परिवार है। 

"अबकी बार 400 के पार, फिर एक बार मोदी सरकार"
अश्विनी चौबे ने जन विश्वास रैली में पहुंचे राहुल,अखिलेश और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़का युवराज, मझला युवराज और छोटका युवराज- इनको चिंता क्या है? ना परिवार की चिंता है? न खानदान की चिंता है, और मोदी को देश की चिंता है। ऐसे लोग जो भ्रष्टाचारी हैं, दुराचारी हैं, जो देश के पैसा लूटने वाले हैं, उनका स्थान जेल की चारदीवारी में होगा। मोदी किसी का नहीं लूट रहे हैं। मोदी का संकल्प विकसित भारत बनाना है और रामराज की ओर पुनर्स्थापना यही मोदी का सपना है। प्रधानमंत्री मोदी का इस धरती पर कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। क्योंकि मोदी ईमानदारी से 10 साल तक जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, तीसरी बार हैट्रिक जरुर लगाएंगे। मोदी है तो मुमकिन है, अबकी बार 400 के पार, फिर एक बार मोदी सरकार।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static