बिहार का एक और जवान सिकंदर राउत शहीद, परिवार में छाया मातम

Wednesday, May 14, 2025-08:50 AM (IST)

Bihar News: देश की रक्षा करते हुए बिहार का एक और जवान सिकंदर राउत शहीद हो गए है। सीमा सुरक्षा बल के जवान सिकंदर राउत ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। बता दें कि वे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। सिकंदर राउत नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव के रहने वाले थे। मंगलवार( 13 मई 2025 ) उनकी शहादत की खबर आई है, जिसके बाद पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया। हर गली, हर घर से शोक की लहर उठ रही है।

10 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि सिकंदर राउत की शादी  लगभग 10 साल पहले हुई थी। उनके 8 साल और 4 साल के दो बेटे है। सिकंदर राउत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। बताया जा रहा है कि शहीद जवान सिकंदर राउत का पार्थिव शरीर गुरुवार यानी 15 मई, 2025 को उनके गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिक की शहादत पर पूरे देश को गर्व है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static