रफ्तार का कहर! सड़क किनारे जा रहे 8 वर्षीय मासूम को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

Tuesday, Feb 17, 2026-02:08 PM (IST)

Bihar Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक मासूम की जान ले ली। आरा-पटना फोरलेन पर एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। 

मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सोनू बिंद के इकलौते पुत्र कृष्णा कुमार (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कृष्णा धनुपरा के समीप सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरा-पटना फोरलेन के दोनों लेन को जाम कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत और उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। 

यह भी पढ़ें- PM आवास योजना के तहत 9.16 लाख मकानों का निर्माण अटका, अधिकारियों की लापरवाही से फंसा फंड

पूरे परिवार में मचा कोहराम
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। कृष्णा की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static