शादी से 10 दिन पहले उठ गई अर्थी, सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की गई जान; एकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
Thursday, Apr 02, 2026-01:11 PM (IST)
Road Accident: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को एनएचएआई के एंबुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेन्टर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेउढा निवासी स्व मोती साह के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप मे हुई है।
यह भी पढ़ें- घर में काम दिलाने के बहाने बुलाया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई...फिर चलती ऑटो में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
सिंह ने बताया कि युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में टकराई, जिसके बाद घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने परिवार का एकलौता पुत्र था और 10 दिन बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

