बिहार में जदयू विधायक के बेटे की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थार और हो गया ...; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Friday, Mar 20, 2026-08:59 AM (IST)

JDU MLA Vibha Devi Son Death : बिहार के नवादा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हो गया। अखिलेश कुमार पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों में चीख-पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपने निजी आवास थार लेकर निकले थे। नवादा के पास ही उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर पटना से उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है। छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और राजबल्लभ यादव का परिवार गहरे सदमे में है। जैसे ही यह खबर जिले में फैली, बड़ी संख्या में लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे हैं। वहीं इस घटना से राजनीतिक गलियारों मेंं शोक की लहर दौड़ गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static