बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो रिक्शा, 4 महिलाएं थी सवार...एक की मौत; मची चीख-पुकार

Saturday, Mar 21, 2026-12:36 PM (IST)

Jamui Road Accident : बिहार में जमुई जिले में ऑटो रिक्शा के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गयीं। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो रिक्शा के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गयीं। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अदवरिया गांव निवासी कुंदन मुर्मू की पत्नी चुरकी देवी के रूप में की गयी है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों महिलाएं जमुई रेलवे स्टेशन पर दातुन बेचने का काम करती थीं। शुक्रवार देर रात वे ऑटो से दातुन लेकर स्टेशन जा रही थीं। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static