बिहार में वज्रपात के बाद अब बाढ़ का खतरा, भारी बारिश के कारण बढ़ा नदियों का जलस्तर

6/26/2020 3:13:45 PM

पटनाः बिहार में वज्रपात के कहर के बीच अब बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। दरअसल, भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियों के लाल निशान से ऊपर जाने का खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, गंगा आदि नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में बागमती का जलस्तर 48.26 के साथ लाल निशान के काफी करीब पहुंच चुका है। सीतामढ़ी में बागमती नदी का जलस्तर कई स्थानों पर बढ़ रहा है।

मधुबनी में कमला, कोसी, बलान खतरे के निशान से नीचे रहीं। वाल्मीकिनगर बराज से 83,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण पश्चिम चंपारण में सिकरहना और पंडई का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कोसी बराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बता दें कि बराज व बराह (नेपाल) दोनों जगह जलस्तर बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static