मुख्यमंत्री को भेंट की गई उन पर केन्द्रित पुस्तक, "प्रयोगधर्मी विकास- शिल्पी: नीतीश कुमार"

Monday, Jan 02, 2023-04:09 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में उन पर केंद्रित पुस्तक "प्रयोगधर्मी विकास- शिल्पी: नीतीश कुमार" को सम्पादक कुमार वरुण ने भेंट की।

"प्रयोगधर्मी विकास- शिल्पी: नीतीश कुमार" पुस्तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास में किए गए कार्यों का दस्तावेज है। वाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक दो खंडों में विभक्त है। पहले खंड में राजनीतिज्ञ चिंतकों के आलेख हैं, वहीं दूसरे खंड में बौद्धिक जगत से जुड़े हुए चिंतकों के विचार शामिल हैं।

जद (यू) के मासिक मुखपत्र जद (यू) संधान के संपादक कुमार वरुण ने यह पुस्तक सम्पादित की है। वहीं इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह और वाणी प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static