मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी जानकी नवमी की शुभकामनाएं, माता सीता को बताया नारी सशक्तिकरण की प्रतीक

Monday, May 05, 2025-06:52 PM (IST)

पटना:जानकी नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जनकपुर की राजकुमारी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अर्द्धांगिनी माता सीता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी को धार्मिक ग्रंथों में माता लक्ष्मी का अवतार और सौभाग्य की देवी माना गया है। उन्होंने जिस साहस, धैर्य और विवेक के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना किया, वह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है।

नीतीश कुमार ने कहा, “माता सीता का जीवन शक्ति, सेवा, संयम और समर्पण का प्रतीक है। उनका चरित्र भारतीय संस्कृति में नारी सशक्तिकरण का सर्वोच्च उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि माता जानकी सभी को सुख, शांति और कल्याण प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य के नागरिकों से धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता, और नैतिक मूल्यों को अपनाने का भी संदेश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static