बेगूसराय में दर्दनाक हादसा... ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

4/30/2021 8:51:09 PM

 

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक सड़क हादास सामने आया है, जहां पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 5 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग खगड़िया जिले के कात्यायन स्थान से पूजा करने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच रघुनाथपुर गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। बता दें कि इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static