भोजपुर सड़क हादसे में हुई 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

3/31/2024 2:53:41 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के एनएच- 922 पर सड़क हादसे में हुई 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि बिहार के आरा में मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में 3 महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गआ। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग मजदूरी करके वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static