तेज रफ्तार का कहरः मिनी हाईवा ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Monday, Nov 07, 2022-04:40 PM (IST)

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार मिनी हाईवा ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरियारपुर खड़कपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के योगिनी स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय रोहित कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने हवेली खड़गपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान योगिनी स्थान के पास तेज रफ्तार मिनी हाईवा ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर खड़कपुर मुख्य मार्ग को शामपुर के समीप जाम कर दिया।

PunjabKesari

उधर, घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे हाइवा को जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static