Banmankhi Assembly Seat: बनमनखी सीट पर क्या जीत का पंजा लगा पाएंगे कृष्ण कुमार ऋषि?।। Bihar Election 2025
Sunday, Jul 06, 2025-05:09 PM (IST)
Banmankhi Assembly Seat: बिहार का बनमनखी विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है......बनमनखी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बनमनखी विधानसभा सीट पर 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट भोला पासवान ने जीत हासिल की थी। 1967 में यहां से बी सर्राफ ने कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल किया था। 1969 और 1972 में बनमनखी सीट से लगातार दो बार रसिकलाल ऋषिदेव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1977 में इस सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट बालबोध पासवान ने जीत हासिल किया था। 1980 में बनमनखी सीट से जयकांत पासवान ने विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी।
1985 में यहां से रसिक लाल ऋषिदेव ने कांग्रेस की टिकट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 1990 में चुन्नीलाल राजवंशी ने बीजेपी की टिकट पर बनमनखी सीट पर विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1995 में चुन्नीलाल राजवंशी ने जनता दल के टिकट पर बनमनखी में एक बार फिर जीत दर्ज किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में बनमनखी में बीजेपी की टिकट पर देवनारायण रजक ने विरोधियों को मात दे दी थी। 2005, 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में लगातार चार बार कृष्ण कुमार ऋषि ने बनमनखी में जीत का परचम लहराया है। इस बार भी बीजेपी कृष्ण कुमार ऋषि पर बनमनखी में दांव खेल सकते हैं।
Banmankhi Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में बनमनखी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण कुमार ऋषि ने जीत का परचम लहराया था। कृष्ण कुमार ऋषि 93 हजार पांच सौ 94 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट उपेंद्र शर्मा 65 हजार आठ सौ 51 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से कृष्ण कुमार ऋषि ने उपेंद्र शर्मा को 27 हजार सात सौ 43 वोट के बड़े मार्जिन से हराया था। वहीं पांच हजार तीन सौ 84 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहे थे।
Banmankhi Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में बनमनखी सीट से बीजेपी कैंडिडेट कृष्ण कुमार ऋषि ने जीत हासिल की थी। कृष्ण कुमार ऋषि ने चुनाव में 59 हजार 53 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी के कैंडिडेट संजीव कुमार पासवान को 58 हजार तीन सौ 45 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कृष्ण कुमार ऋषि ने संजीव कुमार पासवान को महज सात सौ आठ वोट के बहुत कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट जय किशोर पासवान, 7 हजार चार सौ 58 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।
Banmankhi Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में बनमनखी सीट से बीजेपी की टिकट पर कृष्ण कुमार ऋषि ने जीत हासिल किया था। कृष्ण कुमार ऋषि ने चुनाव में 67 हजार नौ सौ 50 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट धर्मलाल ऋषि ने 23 हजार 60 वोट हासिल किया था। इस तरह से कृष्ण कुमार ऋषि ने धर्मलाल ऋषि को 44 हजार आठ सौ 90 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट श्यामदेव पासवान ने 11 हजार आठ सौ 88 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Banmankhi Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में बनमनखी सीट से बीजेपी की टिकट पर कृष्ण कुमार ऋषि ने जीत हासिल की थी। कृष्ण कुमार ऋषि ने चुनाव में 38 हजार एक सौ 40 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट कंतलाल ऋषि को 29 हजार तीन सौ 20 वोट मिले थे। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट कृष्ण कुमार ऋषि ने आरजेडी कैंडिडेट कंतलाल ऋषि को 8 हजार आठ सौ 20 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट वीणा देवी ने 7 हजार एक सौ 62 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
बनमनखी सीट पर मुस्लिम और यादव वोटर संख्या बल में अधिक हैं। हालांकि राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास,मुसहर और पासवान वोटर भी निर्णायक साबित होते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा। हालांकि सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कृष्ण कुमार ऋषि क्या जीत का पंजा लगा पाएंगे।