Parihar Assembly Seat: क्या परिहार विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर पाएंगी गायत्री देवी? II Bihar Election 2025
Sunday, Jun 29, 2025-06:04 PM (IST)
Parihar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक परिहार विधानसभा सीट भी है......सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार 2010 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 2010 में बीजेपी कैंडिडेट राम नरेश प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में भी यह सीट फिर से बीजेपी के ही खाते में गई और गायत्री देवी यहां से विधायक बनी। 2020 के चुनाव में भी बीजेपी विधायक गायत्री देवी ने जीत का सिलसिला कायम रखा है।
Parihar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट गायत्री देवी ने परिहार ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी 73 हजार चार सौ 20 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी उम्मीदवार ऋतु कुमार 71 हजार आठ सौ 51 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो आरएलएसपी कैंडिडेट अमजद हुसैन अनवर 9 हजार नौ सौ 68 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Parihar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव में परिहार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को कुल 4 हजार 17 वोटों से हराया था। गायत्री देवी को कुल 66 हजार तीन सौ 88 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को 62 हजार तीन सौ 71 वोट मिले थे तो वही तीसरे स्थान पर रहीं जेएपीएल कैंडिडेट सरिता देवी को कुल 8 हजार 5 वोट मिले थे।
Parihar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राम नरेश प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। राम नरेश प्रसाद यादव ने आरजेडी उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को 4 हजार दो सौ 18 वोटो से हराया था। राम नरेश प्रसाद यादव को कुल 32 हजार नौ सौ 87 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को कुल 28 हजार सात सौ 69 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद परवेज आलम को कुल 20 हजार तीन सौ 88 वोट मिले थे।
2010,2015 और 2020 के चुनाव में लगातार तीन बार बीजेपी उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की है। इस बार बीजेपी उम्मीदवार को आरजेडी कड़ा मुकाबला देने की तैयारी कर रही है, लेकिन आरजेडी को अपने मकसद में किस हद तक कामयाबी मिलेगी ये तो देखने वाली बात होगी।