Dhaka Assembly Seat: ढाका सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे पवन कुमार जायसवाल?।। Bihar Election 2020

Friday, Jun 27, 2025-05:48 PM (IST)

Dhaka Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक ढाका विधानसभा सीट भी है......शिवहर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र ढाका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1951 हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मसूद मौलवी विधायक चुने गए। 1957 में दूसरी बार हुए चुनाव में कांग्रेस के मसुदूर रहमान को जीत मिली। 1962 में इस सीट पर सीपीआई ने बाजी मारी और नेक मोहम्मद विधायक चुने गए। 1967 में पीएसपी के एस.एन शर्मा को जीत हासिल हुई। 1969 और 1972 में कांग्रेस के टिकट पर मसुदूर रहमान और हाफिज इदरीस अंसारी को ही जीत मिली। 

PunjabKesari

1977 में जनता पार्टी के सियाराम ठाकुर विधायक बने। 1980 और 1985 में लगातार दो बार इस सीट पर कांग्रेस के मोतिउर रहमान को जीत हासिल हुई। 1990 और 1995 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और दोनों बार अवनीश कुमार सिंह विधायक चुने गए। 2000 में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार सिंह को जीत मिली। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में दोनों बार इस सीट पर बीजेपी का ही दबदबा रहा और दो बार लगातार अवनीश कुमार सिंह ही विधायक बने। 2010 में निर्दलीय कैंडिडेट पवन कुमार जायसवाल को जीत हासिल हुई। 2015 में आरजेडी कैंडिडेट फैजल रहमान को जीत हासिल हुई, लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर पवन कुमार जायसवाल को ही जीत मिली। इस बार भी बीजेपी पवन कुमार जायसवाल को ही चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

Dhaka Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट पवन कुमार जायसवाल ने जीत हासिल की थी। पवन कुमार जायसवाल 99 हजार सात सौ 92 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी उम्मीदवार फैजल रहमान 89 हजार छह सौ 78 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे  तो आरएलएसपी कैंडिडेट राम पुकार सिन्हा 10 हजार नौ सौ 32 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Dhaka Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में ढाका सीट पर जेडीयू कैंडिडेट फैजल रहमान ने जीत हासिल की थी। रहमान ने बीजेपी कैंडिडेट पवन कुमार जायसवाल को 34 हजार दो सौ 13 वोटों से हराया था। फैजल रहमान को कुल 87 हजार चार सौ 58 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे पवन कुमार जायसवाल को कुल 68 हजार दो सौ 61 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय कैंडिडेट रामपुकार सिंह को कुल 20 हजार एक सौ 60 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Dhaka Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट पवन कुमार जायसवाल ने जीत हासिल की थी। जायसवाल ने जेडीयू कैंडिडेट फैजल रहमान को मात्र 1 हजार छह सौ 49 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। पवन कुमार जायसवाल को कुल 48 हजार एक सौ वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे फैजल रहमान को कुल 48 हजार चार सौ 51 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट नेक मोहम्मद को कुल 13 हजार चार सौ 18 वोट मिले थे।

PunjabKesari

बीजेपी और जेडीयू की स्थिति ढाका सीट पर मजबूत नजर आती है। अगर पवन कुमार जायसवाल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े तो उन्हें जेडीयू का भी आधार वोट मिलेगा। ऐसे में इंडिया गठबंधन के खिलाफ पवन कुमार जायसवाल की स्थिति मजबूत नजर आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static