Nirmali Assembly Seat: निर्मली सीट पर क्या जीत का चौका लगा पाएंगे अनिरुद्ध प्रसाद यादव? ।। Bihar Election 2025

Tuesday, Jun 24, 2025-06:00 PM (IST)

Nirmali Assembly Seat: निर्मली विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। निर्मली सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में निर्मली सीट पर हुए पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट कामता प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। 
PunjabKesari

वहीं 2010 के चुनाव में निर्मली सीट पर जेडीयू की टिकट पर अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था तो 2015 और 2020 के चुनाव में निर्मली सीट पर अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जेडीयू की टिकट पर जनता का भरोसा जीत लिया था। 

Nirmali Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में निर्मली में जेडीयू उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। अनिरुद्ध प्रसाद यादव 92 हजार चार सौ 39 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट यदु भूषण कुमार यादव 48 हजार पांच सौ 17 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अनिरुद्ध प्रसाद यादव  ने यदु भूषण कुमार यादव को 43 हजार नौ सौ 22 वोट के बड़े मार्जिन से हराया था। वहीं आरएलएसपी उम्मीदवार अर्जुन प्रसाद मेहता 12 हजार सात सौ 25 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Nirmali Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्मली सीट से जेडीयू कैंडिडेट अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अनिरूद्ध प्रसाद यादव ने चुनाव में 79 हजार छह सौ वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट राम कुमार राय को 55 हजार छह सौ 49 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राम कुमार राय को 23 हजार नौ सौ 51 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट विजय कुमार यादव, 10 हजार एक वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Nirmali Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानभा चुनाव में निर्मली सीट से जेडीयू कैंडिडेट अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने चुनाव में 70 हजार एक सौ 50 वोट हासिल किया था। कांग्रेसी कैंडिडेट विजय कुमार गुप्ता ने 24 हजार एक सौ 40 वोट हासिल किया था। इस तरह से अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने विजय कुमार गुप्ता को 46 हजार 10 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अरूणा मेहता ने 23 हजार नौ सौ 85 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

2025 के विधानसभा चुनाव में निर्मली सीट पर एक बार फिर जेडीयू और आरजेडी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर जेडीयू ने अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर दांव लगाया तो फिर यहां से आरजेडी का जीतना मुश्किल होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static