Babubarhi Assembly Seat: बाबूबरही विधानसभा सीट पर जेडीयू की मीना कुमारी का दावा लग रहा है मजबूत ।। Bihar Election 2025

Thursday, Jun 19, 2025-06:41 PM (IST)

Babubarhi Assembly Seat: सीट पर पहली बार साल 1977 में हुए चुनाव में जेएनपी कैंडिडेट देव नारायण यादव विधायक चुने गए थे। 1980 और 1985 में बाबूबरही सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट महेंद्र नारायण झा और गुणानंद झा को जीत मिली थी। 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर देव नारायण यादव लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। 2000 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई और देव नारायण यादव को एक बार फिर जीत हासिल हुई थी। 2003 और 2005 फरवरी में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल का ही कब्जा रहा और दोनों बार इस सीट पर उमाकांत यादव को जीत मिली थी। 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट कपिल देव कामत को जीत हासिल हुई थी। साल 2010 में आरजेडी के टिकट पर आरजेडी कैंडिडेट उमाकांत यादव फिर से विधायक बन गए। 2015 में इस सीट पर जेडीयू ने बाजी मारी और कपिल देव कामत को जीत हासिल हुई थी। 2020 के चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार मीना कुमारी ने जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

Babubarhi Assembly Seat Result 2020।। विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों पर नजर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बाबूबरही सीट पर जेडीयू उम्मीदवार मीना कुमारी ने जीत हासिल की थी। मीना कुमारी 77 हजार तीन सौ 67 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं। वहीं आरजेडी कैंडिडेट उमाकांत यादव 65 हजार आठ सौ 79 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे....तो आरएलएसपी कैंडिडेट महेन्द्र प्रसाद सिंह 11 हजार सात सौ 59 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Babubarhi Assembly Seat Result 2015।। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजों पर नजर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बाबूबरही सीट पर जेडीयू कैंडिडेट कपिल देव कामत ने जीत हासिल की थी। कपिल देव कामत ने लोजपा उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को कुल 20 हजार दे सौ 67 वोटों से हराया था। कपिल देव कामत को कुल 61 हजार चार सौ 86 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद कुमार सिंह को 41 हजार दो सौ 19 वोट मिला था तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे उमाकांत यादव को 27 हजार एक सौ 53 वोट मिला था।

PunjabKesari

Babubarhi Assembly Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजों पर नजर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बाबूबरही सीट पर आरजेडी कैंडिडेट उमाकांत यादव ने जीत हासिल की था। उमाकांत यादव ने जेडीयू कैंडिडेट कपिल देव कामत को कुल 4 हजार नौ सौ 13 वोटों से हराया था। उमा कांत यादव को कुल 51 हजार सात सौ 72 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कपिल देव कामत को 46 हजार आठ सौ 59 वोट मिला था तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट राज कुमार महासेठ को कुल 12 हजार छह सौ 67 वोट मिला था।

PunjabKesari

Babubarhi Assembly Seat Result 2005।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजों पर नजर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में बाबूबरही सीट पर जेडीयू कैंडिडेट कपिलदेव कामत ने जीत का परचम लहराया था। कपिल देव कामत ने आरजेडी कैंडिडेट उमाकांत यादव को 2 हजार 82 वोटों से हराया था। कपिलदेव कामत को कुल 39 हजार आठ सौ 26 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी कैंडिडेट उमाकांत यादव को 37 हजार सात सौ 44 वोट मिला था तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे लोजपा कैंडिडेट प्रवीण कुमार दास को 8 हजार चार सौ 12 वोट मिला था।

PunjabKesari

बाबूबरही सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों की सबसे अहम भूमिका है। वहीं ब्राह्मण, राजपूत, पासवान और रविदास मतदाता भी इस सीट पर निर्णायक संख्या में हैं। 2020 में आरएलएसपी के उम्मीदवार ने वोट काटकर को जेडीयू कैंडिडेट के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी, लेकिन इस बार उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने से जेडीयू की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static