झुंड से बिछड़कर Jharkhand विधानसभा पहुंचा जंगली हाथी, पूरी रात परेशान रही Ranchi पुलिस; लोगों की भी उड़ी नींद

Monday, Jun 03, 2024-12:41 PM (IST)

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आधी रात को झारखंड विधानसभा के पास एक जंगली हाथी घुस आया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। 

पूरी रात परेशान दिखी रांची पुलिस
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को जंगली हाथी करीब 2 घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी दहशत रही। लोगों की नींद उड़ गई और रांची पुलिस भी पूरी रात परेशान दिखी। वन विभाग के अनुसार, नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

"स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में किया सहयोग"
वन विभाग ने कहा कि स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया। वहीं, वन विभाग के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास से सुबह होने के पहले हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल कर ली गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static