Dharmendra की गुमनाम विदाई क्यों? जल्दबाजी में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? अभी भी सदमे में हैं Fans, सामने आई ये बड़ी वजह!

Wednesday, Nov 26, 2025-05:17 PM (IST)

Jharkhand Desk: करीब 6 दशक तक सिनेमाई दुनिया में सितारे की तरह रहे धर्मेंद्र का सोमवार 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें मुंबई के पवनहंस श्मशान भूमि में अंतिम विदाई दी गई जहां उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अभिषेक बच्चन जैसे कई सितारे शामिल हुए। वहीं, धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा ऐसे गुपचुप तरीके से होगी, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा ऐसे गुपचुप तरीके से होने से हर कोई हैरान है। 

फैंस में काफी आक्रोश
निधन के बाद धर्मेंद्र का चेहरा तक नहीं दिखाया इसे लेकर फैंस में काफी आक्रोश है। सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर क्यों धरम पाजी की गुमनाम विदाई की गई, फैंस कम से कम उनका अंतिम दर्शन तो कर ही सकते थे। धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा निकलती तो पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धर्मेंद्र जब पंचतत्व में विलीन हो रहे थे, तभी उनके निधन की जानकारी सामने आई। जब तक धरम पाजी के निधन की खबरें फैलती तब तक उनका पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका था। धर्मेंद्र के निधन की जानकारी परिवार द्वारा गुप्त रखते हुए सीधे अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। अंदेशा है, राजकीय सम्मान के लिए समय पर निधन की सूचना न मिलने और पर्याप्त समय न होने के कारण राजकीय सम्मान का मौका नहीं मिल सका। हालांकि धर्मेंद्र के परिवार की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है।

दो बड़ी वजह आई सामने 
सूत्रों के मुताबिक, इसकी दो बड़ी वजह सामने आई हैं। पहली वजह ये है कि धर्मेंद्र की पहले से ही इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार सरल और पारिवारिक माहौल में हो। एक्टर नहीं चाहते थे कि उनकी विदाई कोई इवेंट बने। दूसरी बड़ी वजह ये है कि उनके निधन की खबर फैलते ही घर के बाहर भीड़ बढ़ने लगी थी। अगर पहले से निधन की जानकारी दे दी जाती तो निकलना मुश्किल हो जाता। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी परिवार ने ये कदम उठाया था।

बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को सोमवार सुबह 11:40 के आसपास धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा की हलचल दिखनी शुरू हुई। 12:50 पर एम्बुलेंस घर से पवनहंस श्मशान भूमि के लिए निकली और दोपहर 1:20 पर धर्मेंद्र को मुखाग्नि दे दी गई। इस बीच 1.10 मिनट पर न्यूज एजेंसी IANS ने धरम के निधन के खबर ब्रेक की। जब तक यह खबर और तेजी से फैलती, तब तक धरम का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static