Film Industry को बड़ा झटका, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले Dharmendra का निधन; Christmas पर रिलीज होगी आखिरी फिल्म

Monday, Nov 24, 2025-01:57 PM (IST)

Jharkhand Desk: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में इस महान कलाकार के निधन से बॉलीवुड में गहरा शोक छा गया है।

इस दुनिया को अलविदा कह गए Dharmendra
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ जाने के बाद उनका निधन हो गया है। IANS ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंच गई। इस दौरान धर्मेंद्र के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है और बैरिकेडिंग भी लगा दिए गए हैं। आज ही शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इसी के साथ श्मशान घाट में भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी शमशान घाट पहुंच गई हैं। बता दें कि इससे पहले काफी दिन धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती रहे। 

क्रिसमस पर रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। अपने सात दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। ‘शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, सत्यकाम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। उनका मशहूर डायलॉग — “बसंती, इन कुत्तों के आगे मत नाचना” आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर है। हाल ही में उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी अगली और अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ क्रिसमस (25 दिसंबर) पर रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वे एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static