चतरा लोकसभा सीट पर किस पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जीत, BJP और INDIA एलायंस में यहां होगी सीधी टक्कर

3/22/2024 1:54:22 PM

चतरा: झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र इनमें से एक है। साल 1957 में इस सीट पर हुए चुनाव में जनता पार्टी के विजया राजे चुनाव जीती थीं। इसके बाद हुए 2 लोकसभा चुनाव में विजयाराजे निर्दलीय जीतीं। साल 1971 में इस सीट पर कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह ने कब्जा जमाया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के सुखदेव वर्मा सांसद बने। 1980 में कांग्रेस के रंजीत सिंह ने बाजी मारी जबकि 1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर उपेंद्र नाथ वर्मा चुनाव जीतने में कामयाब हुए। 

PunjabKesari

साल 1996 में पहली बार यह सीट बीजेपी के खाते में गई और धीरेंद्र अग्रवाल चुनाव जीते।1998 का चुनाव भी धीरेंद्र अग्रवाल ही जीते। 1999 में इस सीट से राजद के नागमणि कुशवाहा चुनाव जीतने में कामयाब हुए। 2004 में भी यह सीट राजद के खाते में ही गई, लेकिन इस बार इस सीट से राजद के टिकट पर धीरेंद्र अग्रवाल चुनाव जीते। 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार इंदर सिंह नामधारी जीते जबकि 2014 में मोदी लहर में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया और सुनील कुमार सिंह संसद पहुंचे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव सुनील कुमार सिंह ने बहुत बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी। चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत पलामू, चतरा और लातेहार जिले की कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस जिले की कौन सी विधानसभा सीटें चतरा लोकसभा के अंतर्गत आती हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुनील कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार सिंह ने 5 लाख 28 हजार 77 वोट हासिल किया था जबकि कांग्रेस कैंडिडेट मनोज कुमार यादव ने 1 लाख 50 हजार 206 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीपीआई कैंडिडेट अर्जुन कुमार ने 22 हजार 577 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

PunjabKesari

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सुनील कुमार सिंह को 2 लाख 95 हजार 862 वोट मिले थेजबकि कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू 1 लाख 17 हजार 836 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जेवीएम की नीलम देवी 1 लाख 4 हजार 176 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रही थीं।

PunjabKesari

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो निर्दलीय उम्मीदवार इंदर सिंह नामधारी ने 1 लाख 08 हजार 336 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू 92 हजार 158 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि राजद के नागमणि  को 68 हजार 764 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो RJD के धीरेंद्र अग्रवाल ने 1 लाख 21 हजार 464 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं JDU के इंदर सिंह नामधारी 1 लाख 2 हजार 609 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीजेपी के नागमणि को 99 हजार 662 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, चतरा सीट पर इस बार भी एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला होगा। ये देखना अहम होगा कि चतरा की जनता इस बार किस उम्मीदवार का राजतिलक करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static